फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   five kidnapper arrested

जीआरपी ने पांच अपहर्ता दबोचे

Sat, 04 Feb 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 04 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
 five kidnapper arrested
जीआरपी की गिरफ्त में अपहर्ता। - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन में बहनोई के साथ जा रहे किसान का एक दिन पूर्व कंचौसी स्टेशन से कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। शनिवार को जीआरपी ने मामले में पांच अपहर्ताओं को दबोचकर इटावा स्टेशन से अपहृत किसान को मुक्त करा लिया। पुलिस के अनुसार अपहरण करने वाले पीड़ित के गांव के ही हैं। दोनों के बीच पहले से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को जीआरपी थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में थाना प्रभारी यशपाल यादव ने बताया कि किसान विनोद यादव पुत्र रामविलास यादव निवासी चाहला थाना रूरा कानपुर देहात शुक्रवार सुबह बहन के घर दौलतपुर जाने के लिए बहनोई दिनेश बाबू पुत्र जसवंत सिंह निवासी तुर्क पुर फफूंद और उनकी बेटी सलोनी के साथ रोशनमऊ ब्लाक हट से कानपुर-टूंडला पैसेंजर में सवार हुआ। वह सलोनी को साथ लेकर गेट के पास खड़ा था। कंचौसी स्टेशन के पास ट्रेन धीमी होने पर मुंह ढककर आए कुछ लोगों ने उसे ट्रेन से घसीटकर नीचे उतार लिया। सलोनी ने तुरंत इसकी जानकारी पिता दिनेश बाबू को दी। विनोद का कहीं कुछ पता न चलने पर दिनेश ने दिबियापुर स्टेशन पर जीआरपी को सूचना दी। जिसके बाद सभी स्टेशनों की पुलिस को सतर्क कर दिया गया। शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे जीआरपी को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग इटावा स्टेशन के पूर्वी छोर पर खड़े हैं। वह एक व्यक्ति को जबरन ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर इंस्पेक्टर यादव, एसआई रामवरन, संजीव कुमार, कांस्टेबिल प्रीतो, शैलेंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और संदिग्धों को दबोच लिया। पकडे़ गए लोगों में रिंकू उर्फ धर्मेंद्र, मोनू उर्फ पुष्पेंद्र, टिंकू उर्फ शैलेंद्र पुत्रगण जगदेव सिंह निवासी चाहला रूरा कानपुर देहात, कौशलेंद्र पुत्र राजपाल यादव निवासी सोपिया बिधूना औरैया, राहुल यादव उर्फ विमल पुत्र मेहरबान सिंह यादव निवासी अनन्तापुर थाना बिधूना औरैया शामिल हैं। पुष्पेंद्र के पास से पुलिस क ो चाकू भी बरामद हुआ। इनके कब्जे से किसान विनोद को मुक्त करा सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


विनोद से पहले भी हो चुकी मारपीट
इटावा। जीआरपी के अनुसार अपहर्ता धर्मेंद्र, मोनू और टिंकू सगे भाई हैं। मूल रूप से ग्राम बदकनपुर बिधूना औरैया के रहने वाले हैं। उन्हें ननिहाल चाहला रूरा कानपुर देहात में नानी की लगभग दो करोड़ की जमीन मिली  है। इसी जमीन को लेकर उनका किसान विनोद से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। जिसमें पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो चुकी है। जिसके बाद तीनों भाइयों ने शुक्रवार को साथियों के साथ विनोद का अपहरण किया। विनोद का आरोप है कि अपहर्ता उसे ट्रेन से एकांत स्थान पर उतारकर बाइक से कहीं दूर ले गए और उसकी जेब में रखे 40300 रुपये भी छीन लिए। उसके मोबाइल कि सिम को भी तोड़कर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed