{"_id":"57effc724f1c1b565f573a8c","slug":"firing-on-young-man-when-he-is-on-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर रखवाली कर रहे युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत पर रखवाली कर रहे युवक को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गाव सरायदयानत में खेतों पर जानवरों की रखवाली करने गए एक युवक को बाइक सवार लोगों ने गोली मार दी। मौके पर मौजूद मौसेरे भाई की सूचना पर गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया। उसने गांव के ही दो लोगों सहित एक अज्ञात पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव सराय दयानत निवासी वीरेंद्र सिंह ने गांव की ही एक महिला और उसकी पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह एक साल से जेल में बंद है। उसके साढू का लड़का रिंकू (25) पुत्र सवेंद्र राजपूत निवासी कमले का पुरवा थाना तिर्वा कन्नौज उसके घर सराय दयानत में रह रहा है। शनिवार दोपहर दो बजे वीरेंद्र का पुत्र संगम मौसेरे भाई रिंकू के साथ खेत पर जानवरों की रखवाली करने गया था। तभी एक बाइक सवार तीन लोग वहां पहुंचे। उन्होेंने संगम को लात मारकर गिरा दिया और रिंकू को गोली मार दी। गोली रिंकू के पेट को छूकर निकल गई। संगम ने फोन कर इसकी सूचना परिजनों को दी। एसओ सिविल लाइन रोहित तिवारी मौके पर पहुंचे। घायल रिंकू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में घायल ने बताया कि उसे गांव के ही दो लोगों ने एक अज्ञात के साथ मिलकर गोली मारी है। इस पर पुलिस ने दोनों को दबिश देकर हिरासत में ले लिया। दोनों ने किसी वारदात की जानकारी से इंकार कर दिया। एसओ रोहित तिवारी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। दोनों आरोपी घर पर काम करते मिले। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन