फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Firing four captive

फयरिंग, पत्थरबाजी में चार बंदी

Thu, 04 Jun 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 04 Jun 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Firing four captive

ग्राम नगला इच्छा में मंगलवार की रात जमीन के पुराने विवाद को लेकर हुई फायरिंग व पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने स्वयं वादी बनते हुए 10  लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की काफी कोशिश के बाद भी दोनों पक्षों से कोई भी रिपोर्ट लिखाने को राजी नहीं हो रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार रात लगभग नौ बजे गांव में अचानक फायरिंग के साथ पत्थरबाजी होने लगी। गांव में भगदड़ की स्थिति हो गई। दो पक्षों के इस भिड़ंत में गोली लगने से दो लोग घायल भी हो गए। घटना की खबर पुलिस को लगी तो ब्रो सवार सिपाही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। थाने से और फोर्स बुलाकर किसी तरह दोनों गुटों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना इंचार्ज हरपाल सिंह यादव ने रिपोर्ट लिखाने को कहा लेकिन दोनों में से कोई भी पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने को तैयार नहीं हुआ। इस पर ब्रो सवार सिपाही अमन पाल सिंह की ओर इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

एक पक्ष से जयराम पुत्र रामनाथ, रितेश उर्फ सीटू पुत्र ब्रजमोहन, संजू  पुत्र एवरन सिंह, महेश पुत्र रामनाथ, ब्रजमोहन पुत्र अर्जुन सिंह यादव तथा  दूसरे पक्ष से पप्पन, रोहित, एवं वीरू पुत्रगण देवी दयाल, मेनू पुत्र  रणवीर, देवीदयाल पुत्र थान सिंह, सभी निवासीगण ग्राम नगला इच्छा थाना जसवंतनगर को नामजद किया गया है।


बीच-बचाव कर रहे गांव के ही माठे यादव पुत्र राम सिंह तथा इलू पुत्र सुनील गुप्ता को गोली लगने पर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर  कार्रवाई शुरू कर दी है। एक पक्ष के महेश व ब्रजमोहन तथा दूसरे गुट के पप्पन व देवी दयाल को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।

प्रभारी  निरीक्षक हरपाल सिंह यादव ने बताया कि शांति भंग करने वालों को किसी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा। नगला इच्छा में चार आरोपियों को दबोचा गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed