फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmers in women's clothing was found dead in the enclosure

बाड़े में महिलाओं के कपड़ों में मृत मिला किसान

Sat, 16 Apr 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 16 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers in women's clothing was found dead in the enclosure
इसी चारपाई पर किसान लेटा था किसान। - फोटो : अमर उजाला

जसवंतनगर (इटावा)। वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव छिमारा में बीती रात भैंसों के बाड़े में लेटे किसान की संदिग्ध दशा  में मौत हो गई। साड़ी और ब्लाउज में उसका शव मिला। परिजनों का आरोप है कि किसी ने रात में बाड़े़ में घुसकर करंट लगाकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि साड़ी और ब्लाउज कहां से आया। इसके पीछे किसी की साजिश तो नहीं है।

विज्ञापन


गांव के पास उत्तरी दिशा में बने भैंसों के बाडे़ में लल्ला सिंह (55) पुत्र वृंदावन शाक्य अकेला रात्रि में सोता था। शुक्रवार रात्रि 10 बजे तक ग्रामीणों ने उसे बाडे़ में देखा। सुबह छह बजे उसका पुत्र सहदेव दूध लेने जैसे ही बाडे़ में पहुंचा तो दरवाजा बंद था। उसने दीवार से अंदर जाकर देखा तो पिता का शव चारपाई के पास जमीन पर पड़ा था। शरीर पर साड़ी, ब्लाउज एवं पेटीकोट था। उसके पास ही एक टेबिल फैन पड़ा था। पिता को मृत देख उसकी चीख निकल पड़ी। इस पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि रात्रि 10 बजे तक वह बाडे़ में सही सलामत था। घटना की सूचना पाकर सीओ अरुण दीक्षित , एसओ वैदपुरा , एसओ सैफई ने जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन


डॉग स्कायड तथा फिंगर प्रिंट टीम को मौके पर बुलाया। डॉग स्वायड भी क्लू देने में नाकाम रहा। उसके चार बेटे और एक बेटी है। किसान के पास मात्र छह बीघा जमीन है। ग्रामीणों का कहना है कि वह बाडे़ में कई वर्षों से अलग सोता था। उसकी किसी से रंजिश नहीं थी। परिजनों ने करंट लगाकर हत्या का आरोप लगाया।  सीओ सैफई अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि करंट लगाकर आत्महत्या का मामला लग रहा है। उसके पास पंखा पड़ा था। उसके शरीर पर जले के निशान थे। वह महिलाओं के वस्त्र क्यों पहने था। इसकी जानकारी अभी तक पुलिस नहीं कर पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। घटना की रिपोर्ट अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहीं तंत्र मंत्र का तो मामला नहीं
जसवंतनगर। बाड़े के अंदर की तस्वीर तो तंत्र मंत्र की तरफ इशारा कर रही है। अंदेशा है कि वह किसी तांत्रिक के चक्कर में पड़ गया होगा। इसी वजह से महिलाओं के कपड़े बाड़े में पहनकर रात में तंत्र मंत्र करता रहा होगा। घरवाले यह भी नहीं बता पाए कि महिलाओं के कपड़े किसके हैं। वह महिला का रूप क्यों धरे था। इससे पहले किसी ने उसे इस रूप में देखा भी नहीं। पूरे गांव में भी इसकी चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed