{"_id":"59a8478e4f1c1b4a738b4ab5","slug":"farmer-shot-at-farm-kanpur-referee","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में किसान को गोली मारी, कानपुर रेफर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में किसान को गोली मारी, कानपुर रेफर
इटावा
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
बकेवर में किसान को गोली लगने के बाद मौका मुआयना करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। बकेवर नगर के नेशनल हाईवे के करीब अपने खेतों में बाजरा की खड़ी फसल में घास की निराई कर रहे वृद्ध किसान को पांच अज्ञात हमलावरों ने उसकी पीठ में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली लगने से घायल किसान चार घंटे तक खेतों में पड़ा तड़फता रहा। उसकी पत्नी खाना लेकर खेतों पर गई तो उसे लहूलुहान हालत में पड़ा देखा।
इसके बाद उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी। पुलिस को भी मोबाइल से घटना के बारे में बताया गया। पुलिस ने किसान को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
बकेवर कस्बे के सुभाषनगर मोहाल निवासी गोविंद दुबे पुत्र रघुनाथ (60) कस्बे के नेशनल हाईवे बाईपास स्थित अपने खेतों पर मकान बनाकर रह रहा था। बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे वह अपने खेतों में खड़ी बाजरा की फसल में खड़ी घास की निराई कर रहा था। उसी समय पांच युवक मौके पर आए।
शौच क्रिया के लिए पानी पूछा तो उन्होंने चार फर्लांग दूरी पर लगे नलकूप पर पानी मिलने की बात पूरी कह पाते कि इससे पूर्व ही आए हमलावरों ने अपनी कमर में खुरसी हुई पिस्टल निकाली। उसकी पीठ से पिस्टल सटा कर गोली मार दी। किसान के पीठ में गोली लगते ही वह जमीन पर पसर कर तड़पने लगा। हमलावर भी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
गोली चलने के बाद भी घटना की जानकारी नहीं हुई। किसान दो घंटे तक घायल अवस्था में ही तड़पता रहा । दोपहर दो बजे के करीब किसान की पत्नी कुसुम उसे खाना देने खेतों पर गई। उसने अपने पति के कराहने की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंची। अपने पति को खून से लथपथ घायल अवस्था में देखा तो चीखी चिल्लाई। इसके बाद आसपास के किसान मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना पुलिस ने घायल किसान को तुरंत ही जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
पुलिस ने घटना स्थल का का से निरीक्षण किया मगर पुलिस को घायल किसान के खून के सिवा कुछ नहीं मिला। पुलिस को मौके से हमलावरों का कोई अहम सुराग नहीं मिल सका । किसान की हालत गंभीर होने से उसे जिला चिकित्सालय से कानपुर के लिए रिफर किया गया है। थानाध्यक्ष आलोक राय ने बताया कि अभी घायल किसान के किसी भी पारिवारिक सदस्य ने इस घटना से संबंधित किसी भी प्रकार का प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। पुलिस जांच कर अज्ञात हमलावरों की तलाश कर रही है। मामला आपसी किसी रंजिश का मालूम होता है।