फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Excise Department caught illegal liquor of 50 lakhs

आबकारी विभाग ने पकड़ी 50 लाख की अवैध शराब

Wed, 10 Oct 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 10 Oct 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Excise Department caught illegal liquor of 50 lakhs
पकड़ी गई शराब की पेटियां। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
सिविल लाइन थाने के कंचौसी मार्ग पर नगला बाबा पुल के पास आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने एक ट्रक अवैध शराब पकड़ी है। ट्रक को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। ट्रक में आरसी व आरएस ब्रांड की 670  पेटियां लदी थी जिनकी बाजार में कीमत 50 लाख रुपये बताई गई है। आबकारी इंस्पेक्टर की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी व राजस्व में हानि की एफआईआर दर्ज की है।  
विज्ञापन


 मुखबिर की सूचना मंगलवार देर रात को आबकारी इंस्पेक्टर अमित कुमार, विचित्र कुमार व सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय त्यागी व एसएसआई सुशील द्विवेदी की संयुक्त टीम ने नगला बाबा पुल के पास घेराबंदी की। इसी दौरान जसवंतनगर से आ रहे ट्रक को पकड़ा। इसमें 670 पेटियां आरसी व आरएस ब्रांड की शराब मिलीं। टीम को देखकर ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग चुका था। शराब को कब्जे में लेकर ट्रक को सीज कर दिया गया है। आबकारी इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि हरियाणा से अवैध शराब राजस्थान के जरिये जनपद में सप्लाई के लिए लाई जा रही थी। पकड़ी गई शराब की कीमत 40 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


ट्रक में बरामद विल्टी न्यू जनरल ट्रैडिंग एंड ट्रांसपोर्ट दर्ज था। साथ ही माल के विवरण मे टाइलेट शॉप लिखा था, जबकि प्लेस ऑफ डिलीवरी गौरीपुर असम अंकित थी। पड़ताल करने पर पता चला कि ट्रक मालिक जसवीर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी विरामसर लोखा वीकानेर स्थाई पता नौसेरा पनुआ पंजाब का है। इसको लेकर आबकारी विभाग की टीम ने ट्रक मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed