फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Woman accuses inspector of misdeed

इटावा: महिला ने इंस्पेक्टर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बोली- होटलों में ले जाकर कई बार किया दुष्कर्म, अब कर रहा ब्लैकमेल

Wed, 03 Nov 2021 01:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Nov 2021 01:28 PM IST
सार

इटावा में महिला ने इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एसएसपी ने मामले की जांच महिला थानाध्यक्ष को सौंपी है।

विज्ञापन
Etawah: Woman accuses inspector of misdeed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में भरेह थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तत्कालीन एक थाना प्रभारी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस के कार्रवाई न करने पर मंगलवार को महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची और एसएसपी जय प्रकाश सिंह को आप बीती सुनाई।
विज्ञापन


एसएसपी ने मामले की जांच महिला थानाध्यक्ष को सौंपी है। महिला ने बताया कि बेटी की चकरनगर के एक गांव में शादी हुई थी। ससुराल में बेटी का उत्पीड़न किया जा रहा था। बेटी को ससुराल वाले मायके नहीं आने दे रहे थे। पिता ने महिला कल्याण विभाग में शिकायत की थी।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग की टीम के साथ मौके पर जाकर उसे ससुराल वालों के चंगुल से छुड़ाया था। उसके बाद पुलिस ने उसे मायके वालों को सौंप दिया था। तब से वह मायके में रह रही है। उसने ससुराल वालों के खिलाफ भरेह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई का झांसा देकर तत्कालीन भरेह थाना प्रभारी ने उसे जाल में फंसा लिया। उसके साथ शहर के दो होटलों में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। बावजूद इसके आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की।


महिला का आरोप है कि आरोपी इंस्पेक्टर ने अश्लील वीडियो बना लिए हैं, जिनके सहारे उसे ब्लैकमेल कर रहा है। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच महिला थानाध्यक्ष को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed