फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Eight years of absence of soldier promotions

आठ साल गैरहाजिर रहे सिपाही का करा दिया प्रमोशन

Thu, 27 Apr 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 27 Apr 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन

इटावा। ड्यूटी से आठ साल गैरहाजिर रहे एक सिपाही को गलत तरीके से वरिष्ठता क्रम में भेजे जाने पर तत्कालीन एएसआई (एम) के खिलाफ अपर पुलिस अधीक्षक ने सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि दो फरवरी 2002 को पुलिस लाइन में तैनात सिपाही राम दास बाजपेई को यहां से ट्रांसफर कर सहसों थाने भेजा गया था लेकिन सिपाही रामदास ने वहां जाकर आमद नहीं कराई और गैरहाजिर हो गया। वह सात साल तक गैरहाजिर रहा। उसके बाद वह 19 अप्रैल 2010 को उपस्थित हुआ था। सिपाही की चरित्र पंजिका लिपिक के पास भेजी गई थी। इसमें वर्ष  2005, 2006, 2007 की उसकी रिपोर्ट अंकित कर दी गई। इससे सिपाही को वरिष्ठता क्रम के आधार पर पदोन्नति का लाभ मिल गया। बाद में इसकी जांच एएसपी राम किशुन यादव ने की। जांच के दौरान इस मामले में तत्कालीन एएसआई (एम) पुलिस कार्यालय रतिराम पाल को दोषी पाया गया। इस संबंध में एएसपी ने सिविल लाइन थाने में रति राम पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed