{"_id":"5a96ee374f1c1b78028b7047","slug":"eight-dhaba-operators-arrested-in-raids-guns-and-liquor-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में आठ ढाबा संचालक गिरफ्तार, बंदूक और शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापेमारी में आठ ढाबा संचालक गिरफ्तार, बंदूक और शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
हाईवे के किनारे स्थित ढाबों पर चेकिंग के दौरान पकड़े गए अभियुक्तों के बारे में जानकारी देते एसएसपी वैभव कृष्ण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। एसएसपी वैभव कृष्ण ने फोर्स के साथ मंगलवार की रात को जसवंतनगर थाना क्षेत्र में हाईवे के किनारे स्थित ढाबों में चेकिंग की। इस दौरान होटलों के पीछे मिट्टी में छुपाकर रखे शराब बरामद हुई। इसके अलावा एक दोनाली बंदूक के अलावा एक प्रतिबंधित बोर की मैगजीन बरामद हुई। पुलिस ने इस संबंध में आठ होटल मालिकाें को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से परे क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने पकडे़ गए लोगों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन के सभागार में पकड़े गए लोगों को पत्रकारों के सामने पेश करते हुए एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि हाईवे पर स्थित होटलों में अवैध धंधे की जानकारी मिलने पर छापेमारी की गई। उन्हाेंने बताया कि छापे के दौरान राधिका ढाबा से एक पेटी शराब के अलावा 9 एमएम पिस्टल की मैगजीन के अलावा उसका कवर बरामद हुआ। पिस्टल बरामद करने के लिए पुलिस ने छानबीन की लेकिन वह नहीं मिल सकी। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि प्रतिबंधित बोर की पिस्टल को गायब कर दिया गया। इस संबंध में सुरेश चंद्र पुत्र नाथू राम, अखिलेश पुत्र सुरेश व राहुल यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी केवाला को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा आर्मी ढाबा से पुलिस को 180 लीटर शराब के अलावा आठ पेटी मिट्टी में दबाकर रखी गई शराब, पेंट और डीबीबीएल बंदूक व रेडीमेड शर्ट बरामद हुईं। उन्होंने बताया कि होटल मालिक बंदूक का लाइसेंस नहीं दिख सका। शर्ट भी चोरी की लग रही हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। इस संबंध में तुराब खां निवासी धारा नगरी मलाजनी व गोविंद निवासी जालौन को गिरफ्तार किया गया है। अमृतसर ढाबा पर चेकिंग के दौरान ओम प्रकाश निवासी खल्ला थाना छिबरामऊ को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि इसके अलावा कल्लू शाही ढाबा में चेकिंग के दौरान 30 पौआ व दो पुड़िया भांग की बरामद हुई है। इस संबंध में किशन मुरारी पुत्र घनश्याम निवासी नगला भिखन थाना जसवंतनगर को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा गुरुनानक ढाबा में चेकिंग के दौरान 483 ग्राम डोडा बरामद हुआ है। इस संबंध में मोहम्मद शाहिद पुत्र छोटे खां निवासी कटरा साहब खां को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने बताया कि अवैध असलाह के अलावा होटलों पर वेश्यावृत्ति के सबूत मिले हैं। इस संबंध में मामले की जांच कराई जा रही है। पुलिस ने करीब तीस ढाबों को चेक किया। प्रेसवार्ता में एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव, एएसपी क्राइम महेश अत्री, सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ जसवंतनगर वैभव पांडे सीओ भरथना विकास जायसवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन