फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dumpper collides with Mari in bike, killing one

डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 08 Mar 2018 11:43 PM IST
etawah
etawah Updated Thu, 08 Mar 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र में गांव रीतौर के पास तेजी से आ रहे एक डंपर ने बाइक से जा रहे दो युवकों को रौंद दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक डंपर को भगा ले गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां एक युवक की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
इकदिल थाना क्षेत्र के गांव राम नगर डेरा निवासी 30 वर्षीय दुर्वेश कुमार पुत्र भारत सिंह अपने साथी गांव के ही प्रदीप कुमार पुत्र करतार सिंह के साथ अपनी बाइक से बुधवार की शाम को इकदिल आया था। रात करीब नौ बजे वह दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रीतौर गांव के आगे निकली तभी सामने से आ रहे डंपर के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे दुर्वेश के सिर में गंभीर चोट आ गई। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां रास्ते में दुर्वेश की मौत हो गई। डाक्टरों ने भी उसके मरने की पुष्टि कर दी। डाक्टरों ने घायल प्रदीप को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रिफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

वहीं जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव नगला कं हई के पास वाहन की चपेट में आने से नीलेश कुमार पुत्र गंगा सिंह व सोनू पुत्र सुखराम निवासी विनाई कीठार थाना सिरसागंज घायल हो गया। इसके अलावा लवेदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जैतपुरा के पास हुई जहां बाइक की चपेट मेें आने से जय पुत्र मुन्ना लाल निवासी गिरधारी पुरा थाना भरथना घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed