फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dividers collide with car, five wounded

डिवाइडर से टकराई कार, पांच घायल

Fri, 22 Feb 2019 11:35 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Fri, 22 Feb 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
Dividers collide with car, five wounded
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेस वे के टिमरुआ गांव के पास डिवाइडर से अनियंत्रित कार टकरा गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर यूपीडा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्हें पीजीआई भिजवाया। बताते हैं, हादसा चालक को झपकी आने से हुआ।
विज्ञापन


उन्नाव जिले के थाना बांगरमऊ के मोहल्ला मोउद्दीनपुर निवासी रिजवान अहमद पुत्र फरमान अली की गुरुवार को हरियाणा के फरीदाबाद में शादी थी। गुरुवार को शादी के बाद वह पत्नी गुड़िया की विदा कराकर वापस घर के लिए निकले। कार में दूल्हा रिजवान अहमद, दुल्हन गुड़िया परिवार की चांद पत्नी मोहम्मद अहमद के अलावा एक अन्य रिश्तेदार सवार थे। चालक सलमान कार चला रहा था। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे कार जब सैफई  थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेस वे पर टिमरुआ के पास पहुंची तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर यूपीडा की एबुलेंस व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सभी को पीजीआई में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर पेट्रोलियम टीम के ओम शरण यादव राम बहादुर सुनील कुुमार व रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और रोड पर खड़ी कार को हटवाकर रास्ता साफ कराया। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed