फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dispute motor theft, ten rural wounded

मोटर चोरी के विवाद में पथराव, दस ग्रामीण जख्मी

Sat, 26 May 2018 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Sat, 26 May 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
dispute motor theft, ten rural wounded
पथराव के बाद पडे़ पत्थर - फोटो : अमर उजाला

बसरेहर। थानाक्षेत्र के अहलादपुरा गांव में खेतों पर लगे दो मोटरों की चोरी होने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। वाद-विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। जिससे दोनों तरफ के दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। इसके अलावा ही दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज किया।

विज्ञापन

 अहलादपुरा गांव में कुछ दिन पहले रिंकू पुत्र किशनदत्त व कुलदीप पुत्र मेहरबान सिंह के खेताें से मोटर चोरी हो गए। दोनों को अंदेशा था कि उनके खेतों पर लगे मोटर गांव के ही कुछ युवकों पर था। जिन युवकों पर दोनों को संदेह था, उनके घर वो दोनों शिकायत करने पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों में पहले विवाद और फिर पथराव शुरू हो गया। पथराव से कल्लू व टिंकू,शैलेंद्र  पुत्रगण श्री चंद्र, श्री चंद्र पुत्र राम स्वरूप, शालिनी पुत्री श्याम सिंह ,अवनीश पुत्र राज बहादुर, राम मिलन पुत्र शिवराम, शुभी पुत्री श्री कृष्ण , मुकेश पुत्र राधेश्याम अंजलि पुत्री श्री कृष्ण घायल हो गई। इसके अलावा दूसरे पक्ष के रमेश पुत्र लाल बिहारी, राघवेंद्र पुत्र रमेश चंद्र भी घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। एसओ बसरेहर विनय दिवाकर ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। इसमें तीन-तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अभी पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। बाद में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed