फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   demanding 500 rupees for 102 ambulence service

102 एंबुलेंस सेवा के 500 रुपये मांगे, हंगामा

Sat, 03 Sep 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 03 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
demanding 500 rupees for 102 ambulence service
शिकायतकर्ता से बात करते सीएमएस अशोक कुमार। - फोटो : अमर उजाला

भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय के महिला अस्पताल में बने 102 एंबुलेंस सेवा बूथ पर शनिवार को एक प्रसूता के परिजन उसे घर ले जाने के लिए एंबुलेंस लेने पहुंचे तो उनसे 500 रुपये मांगे गए।  इस पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सीएमएस से इसकी शिकायत की। हंगामा होते देख बूथ पर मौजूद प्राइवेट एंबुलेंस चालक भाग गए। बाद में प्रसूता को घर भेजा गया।

विज्ञापन


गत गुरुवार को रामपुर ऊसराहार निवासी राजकुमार अपनी भाभी देवकी को डिलीवरी के लिए महिला जिला अस्पताल ले गया था। डिलीवरी के बाद डाक्टर ने शनिवार को उसकी छुट्टी कर दी। राजकु मार आशा शशि के साथ भाभी को घर ले जाने के लिए सीएमएस कक्ष के ठीक सामने स्थित 102 एंबुलेंस सेवा के बूथ पर पहुंचा। बूथ पर बैठे व्यक्ति से उसने जब एंबुलेंस की मांग की तो उससे 500 रुपये चार्ज मांगा गया। जब उसने सरकारी योजना का हवाला दिया तो कहा कि मरीज अकेला है और घर ज्यादा दूर है, इसलिए 500 रुपये देने पर ही एंबुलेंस मिलेगी।
विज्ञापन


इससे नाराज परिजनों ने बूथ पर हंगामा शुरू कर दिया और सीएमएस अशोक कुमार से मामले की शिकायत की। बात बढ़ती देख बूथ पर मौजूद व्यक्ति भाग गया। सीएमएस अशोक कुमार ने 102 एंबुलेंस सेवा के ईएमटी ब्रह्मानंद से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि वह कुछ देर के लिए सहयोगी को बूथ पर छोड़कर चला गया था। हो सकता है कि इस बीच किसी प्राइवेट चालक ने बूथ पर आकर परिजनों से बात की हो। उनके कर्मचारी द्वारा मरीज से पैसे की मांग नहीं की जाती। सीएमएस ने पीड़ित को आश्वासन दिया कि वह मामले की जांच करेंगे। अस्पताल में अगर प्राइवेट एंबुलेंस चालक सक्रिय हैं, तो उन पर नकेल कसी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed