फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Death of bike rider from truck collision

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मासूम की मौत

Tue, 03 Jul 2018 12:22 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 03 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
Death of bike rider from truck collision
हादसे के बाद मौके पर मौजूद भीड़। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
चौबिया थाना क्षेत्र के मसनाई गांव के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इसमें ढाई साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि देवर-भाभी घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन


  ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी अंशुल पुत्र सुरेंद्र सिंह अपने ढाई साल के बीमार भतीजे देव को दिखाने के लिए इटावा जा रहा था। उसके साथ उसकी भाभी जूली देवी भी थी। उनकी बाइक जब चौबिया थाना क्षेत्र के मसनाई गांव के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अंशुल बाइक सहित गिर पड़े, देव ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अंशुल व उसकी भाभी जूली गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


 सूचना पर एसओ चौबिया सतीश यादव व एसओ बसरेहर विनय दिवाकर मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने देव को मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed