फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dbangon minor controversy by firing

मामूली विवाद में दबंगों ने की फायरिंग

Fri, 10 Jun 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 10 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dbangon minor controversy by firing
बसरेहर के यासी नगर में तमंचे से फायर करता एक युवक - फोटो : अमर उजाला

बसरेहर। बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम यासीनगर में दबंगों से समोसे के पैसे मांगने पर दुकानदार से गालीगलौज की। ग्राम प्रधान ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो कहासुनी हो गई। दबंग चले गए। कुछ देर बाद तीन-चार गाड़ियों से 20-25 लोग आए और ग्राम प्रधान के दरवाजे पर फायरिंग की। करीब 50 राउंड हवाई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। प्रधान की सूचना पर पुलिस के पहुुंचने से पहले दबंग अपनी अपनी गाड़ियों से भाग गए। मामले में अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस  ग्राम प्रधान और उसके परिजनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि यासीनगर तिराहे पर अशोक कुमार की समोसा, टिक्की की दुकान है। गुरुवार की शाम  यहां कुछ दबंग शराब के नशे में समोसा टिक्की खा रहे थे। खाने के बाद जब दुकानदार ने उनसे पैसे मांगे तो उन्होंने गाली गलौज कर धमकी दी। ग्राम प्रधान प्रेमचंद्र एडवोकेट ने भी दबंगों को समझाने की कोशिश की। इस पर दोनों के बीच कुछ गर्मा गर्मी हो गई। उस समय तो दबंग चले गए लेकिन कुछ घंटो बाद तीन चार गाड़ियों में भरकर 20-25 लोग प्रधान के दरवाजे पहुंचे और दहशत फैलाने के इरादे से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से गांव में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


इसी बीच प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने की भनक पाते ही दबंग भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनकी तलाश की लेकनि कुछ जानकारी नहीं मिली।  एसओ भोलूराम भाटी ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। फायरिंग की बात गलत है। विवाद के कारणों के बारे में जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी। अभी किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।  फिलहाल पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed