{"_id":"584c442c4f1c1b732a449ed5","slug":"croud-throw-stone-at-atm-road-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बंद देख भीड़ ने किया पथराव, रोड जाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम बंद देख भीड़ ने किया पथराव, रोड जाम
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
एटीएम के बाहर खड़ी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक की छुट्टी और एटीएम बंद होने से शनिवार को पूरे दिन लोग दो हजार रुपये की नगदी हासिल करने के लिए भटकते रहे। शहर का एक भी एटीएम न चलने से शास्त्री चौराहा स्थित एसबीआई मेन ब्रांच के बाहर लगे एटीएम कक्ष पर मौजूद लोगों को धैर्य जवाब दे गया। गुस्साए लोगों ने एटीएम कक्ष के शटर पर पत्थर बरसाए और फिर वहीं रोड पर जाम लगाकर बैठ गए। आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि तकनीकी खराबी का बहाना बताकर जानबूझ कर एटीएम बंद रखे गए हैं। इस पर एसबीआई मेन ब्रांच के चीफ बैंक मैनेजर आशीष गुप्ता ने पुलिस की मौजूदगी में एटीएम कक्ष खुलवाकर लोगों को दिखाया। तब जाकर लोग शांत हुए।
दूसरे शनिवार के चलते बैंकों में अवकाश रहा। सुबह के वक्त कोहरा और सर्दी को दरकिनार कर लोग शहर के एटीएम पर पहुंचे, लेकिन वह बंद मिले। कचहरी रोड के एक्सिस, आईसीआईसीआई, एसबीआई, सेंट्रल बैंक के एटीएम बंद मिले। लोगों को उम्मीद थी कि शास्त्री चौराहा स्थित एसबीआई मेन ब्रांच के बाहर लगे तीन एटीएम चलते मिलेंगे लेकिन ये भी दगा दे गए। यहां एटीएम कक्ष के शटर पर तकनीकी खामी होने का बोर्ड चस्पा देख लोगों ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। एसबीआई मेन ब्रांच के चीफ मैनेजर आशीष गुप्ता ने पुलिस को सूचना दे दी। सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच लोग एटीएम के सामने सड़क पर जाम लगाकर बैठ गए। चीफ मैनेजर श्री गुप्ता ने पुलिस की मौजूदगी में एटीएम कक्ष खुुलवाया और लोगों ने एटीएम ऑपरेट करके देखा। लेकिन कनेक्टिविटी न होने से रकम की निकासी नहीं हो सकी। तब लोगों को तकनीकी खराबी पर भरोसा हुआ।
वर्जन
सर्वर में किसी फाल्ट के चलते कनेक्टिविटी आ-जा रही है। इस खामी को दूर करने के प्रयास कर रहे हैं। लोकल फाल्ट की आशंका पर इंटरनल कनेक्टिविटी को भी चेक करवाया लेकिन देर शाम तक तकनीकी खराबी दूर नहीं हो पाई। इसलिए एटीएम को बंद रखा गया है। जैसे ही कमी दुरुस्त होगी, एटीएम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
आशीष गुप्ता, चीफ मैनेजर, एसबीआई मेन ब्रांच, इटावा