फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Crooks was nabbed with child abduction

अगवा बालक के साथ दबोचा गया बदमाश

Sun, 20 Mar 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 20 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Crooks was nabbed with child abduction
गिरफ्तार अपहरणकर्ता व अपहृत बालक तौफीक, जानकारी देते जीआरपी प्रभारी यशपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
इटावा। सात दिन पहले अपहृत बालक को जीआरपी ने आरपीएफ की मदद से शनिवार शाम रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। आगरा के जैतपुर थाना के फतेहपुरा गांव से जसवंतनगर निवासी बालक को अगवा करने वाले युवक को भी जीआरपीने दबोच लिया। अपर पुलिस महानिदेशक (रेलवे) ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह यादव ने बताया वह जीआरपी टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे तभी मुखबिर से प्लेटफार्म नं. 2/3 पर बनी सीढ़ियों के नीचे एक व्यक्ति की गोद में बच्चे के रोने की सूचना मिली। बुरी तरह रो रहा बच्चा अपने माता-पिता के पास जाने की जिद कर रहा था।
विज्ञापन


सूचना पर वह  आरपीएफ के एसआई अमित चौधरी के साथ प्लेटफार्म नंबर 2/3 पर बने पुल की सीढ़ियों के नीचे पहुंचे तो वहां एक व्यक्ति रो रहे बच्चे को गोद में लिए था।  पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को दबोच कर बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में फिरोजाबाद जिले के मढ़ई थाना के नगला खंगर निवासी संदिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम खेम सिंह और पिता का नाम भूपसिंह लोधी बताया। उसने बच्चे को अपना भांजा बताया। बालक ने बताया युवक सात दिन पहले उसे उसकी नानी के गांव से अंगूर दिलाने के बहाने ले आया था।

उसने अपना नाम तौसीव उर्फ तौफीक बताने के साथ पिता के मोबाइल नंबर की भी जानकारी दी। जीआरपी की सूचना पर जसवंतनगर कस्बे के गुलाबबाड़ी मोहल्ला निवासी बालक का पिता  मोहम्मद इलियास जीआरपी थाने पहुंच गया।


उसने बताया 12 मार्च से तौफीक आगरा के फतेहपुरा निवासी अपनी नानी के घर से लापता हो गया था। इसकी सूचना जैतपुर थाने में दी गई थी। पुलिस ने अपहरणकर्ता खेम सिंह की तलाशी लेकर उसके पास से सफेद रूमाल में लिपटा छुरा बरामद किया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ने बताया अपहर्ता खेम सिंह को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed