{"_id":"5b7b070142c7924646254651","slug":"crooks-plundered-sarafe-while-going-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जाते समय बदमाशों ने सराफ को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर जाते समय बदमाशों ने सराफ को लूटा
अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
demo pic
थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह पीजी कालेज हैंवरा के पीछे सोमवार देर शाम बदमाशों ने घर जा रहे सराफ को लूट लिया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
मैनपुरी के करहल निवासी श्याम सिंह वर्मा पुत्र सुरेंद्र सिंह वर्मा की हैंवरा कोठी पर संध्या ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शाम करीब साढ़े छह बजे वे दुकान बंद कर घर जा रहे थे। तभी रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने घेर लिया और तमंचा अड़ाकर बैग छीनकर भाग गए। श्याम सिंह ने बताया कि बैग में एक लाख रुपये नगद, पचास ग्राम सोना और चांदी के जेवर थे। लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। देर रात तक बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी रही। श्याम सिंह ने बताया कि वे बदमाशों को पहचान नहीं सके। दिन भर की जा बिक्री हुई थी वह बदमाश लूट ले गए।