फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   computer and inverter theft in homegaurd head quarter

होमगार्ड हेडक्वार्टर से कंप्यूटर और इंवर्टर चोरी

Wed, 05 Apr 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 05 Apr 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
 computer and inverter theft in homegaurd head quarter
प्रतीकात्‍मक - फोटो : प्रतीकात्‍मक

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत सराय दयानत स्थित जिला होमगार्ड हेडक्वार्टर में मंगलवार रात चोरों ने तीन कमरों के ताले तोड़ दिए। क क्ष में रखेे कंप्यूटर, फोटोकॉपी मशीन और इंवर्टर चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह कमांडेंट की सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामले की जांच की।

विज्ञापन

मंगलवार रात जिला होमगार्ड हेडक्वार्टर में घुसे चोरों ने एक के बाद एक तीन कक्षों के ताले तोड़ दिए। इनमें से एक कमरे में सोलर सिस्टम का सामान भरा था और दूसरा कक्ष खाली था। दोनों कक्ष में कुछ न मिलने पर चोरों ने होमगार्ड कमांडेंट संजय कुमार शर्मा के कक्ष का ताला भी तोड़ दिया। चोरों ने इस कक्ष में रखा एक कंप्यूटर, फोटोकॉपी मशीन और इंवर्टर चोरी कर लिया। घटना के समय चौकीदार जागेश्वर डयूटी पर था लेकिन वह सोता रहा। रात तीन बजे वह जागा तो उसने कार्यालय के कक्ष के  दरवाजे खुले देखे। ताले टूटे देख वह दंग रह गया। चौकीदार ने तुरंत ही इसकी जानकारी कमांडेंट को दी। सिविल लाइंस पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed