फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Clothing and crown stolen from the temple of God

मंदिर से भगवान के वस्त्र व मुकुट चोरी

Fri, 04 Nov 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 04 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Clothing and crown stolen from the temple of God
लूट
फ्रें ड्स कालोनी थाना क्षेत्र के  अड्डा गूलर गांधीनगर में स्थित एक मंदिर से बुधवार की रात चोर भगवान के वस्त्र मुकुट व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी के दौरान भगवान की मूर्तियां खंडित हो गई। सुबह जब इसकी जानकारी हुई तो लोग आक्रोशित हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। मंदिर से चोरी होने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में पूछताछ की। मोहल्ले के लोगों ने शीघ्र चोराें का पता लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


अड्डा गूलर निवासी प्रदीप कुमार उर्फ दीपू झा पुत्र धर्म प्रकाश ने अपने घर के बाहर एक छोटा सा मंदिर बनवाया है। उसमें राधा कृष्ण, हनुमानजी व मां दुर्गा की मूर्तियां स्थापित है। मंदिर में दीपू के परिजनों के अलावा मोहल्ले के लोग पूजन करते हैं। बुधवार की रात चोरों ने मंदिर में लगे जालीदार गेट में सरिया डालकर उनके वस्त्र के अलावा मुकुट चुरा लिए। चोरी के दौरान मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गई। समय जब दीपू रोजाना की भांति पूजा करने गए तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


उसने इसकी जानकारी मोहल्ले वालों को दी। सूचना मिलने पर गांव के लांग एकत्र हो गए। लोगों ने इसकी सूचना फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ नासिर हुसैन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फिंगर प्रिंट व डाग स्क्वायड भी आए। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed