{"_id":"06a5f70ffc0e5f70ca8c2e58d3b502fe","slug":"cattle-thieves-firing-picks-up-the-beast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों पर मवेशी चोरों ने झोंके फायर उठा ले गए जानवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों पर मवेशी चोरों ने झोंके फायर उठा ले गए जानवर
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर क्षेत्र में मवेशी चोरी बढ़ती जा रही है। बुधवार की रात तीन गांवों से तीन भैंसें बदमाश लोडर पर लाद ले गए। भनक लगने पर ग्रामीणों ने पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग कर उन्हें पीछे लौटने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
मवेेशी चोरों ने सबसे पहले गांव अकबरपुर में घटना को अंजाम दिया। बालक राम की भैंस उनके घर के बाहर बंधी थी। लोडर लेकर चोर उनके दरवाजे पर पहुंचे और भैंस खोलने लगे। इसी बीच दरवाजे पर लेटी बालकराम की पत्नी की आंख खुल गई। भैंस को लोडर में लादते देख उसने शोर मचाया तो बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीण इकट्ठे होते इस बीच वे लोडर लेकर भाग निकले। इसके बाद चोर बसरेेहर कस्बे में पहुंचे और उन्होंने सालिगराम की भैंस चुरा कर लोडर में लादी और भाग निकले। गांव मलपुरा में उन्होंने तीसरी वारदात अंजाम दी। चोरों ने विशंभर दयाल के दरवाजे पर बंधी उनकी भैंस खोल ली और उसे लोडर पर लादने लगे।
विज्ञापन
विशंभर दयाल ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़ पडे़। यह देख बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गांव वाले पीछे हटे तो इस बीच दमाश लोडर लेकर निकल भागे। ग्रामीणों ने बसरेहर थाना पुलिस से मामलों की शिकायत की। एसओ बिजेंद्र सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने मवेशी चोरों का जल्द पकड़ने का दावा किया है।