फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cash and pistal looted from jweller

सराफा व्यवसायी से नगदी और पिस्टल लूटी

Sat, 17 Sep 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 17 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
 cash and pistal looted from jweller
लूट के शिकार हुए कस्बा लखना के व्यवसायी। - फोटो : अमर उजाला

बकेवर हाईवे पर लग्जरी कार सवारों से लिफ्ट मांगना सराफा व्यवसायी को भारी पड़ गया। कार सवार बदमाशों ने असलहों की दम पर उससे 30 हजार नगदी और लाइसेंसी पिस्टल लूट ली। जबकि कार में आगे बैठा सराफा का साथी लुटेरों से बचकर चलती गाड़ी से कूद गया। लुटेरे सराफ को लूटने के बाद हाईवे पर फेंककर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

कस्बा लखना निवासी सराफा व्यवसायी अशोक कुमार पुत्र रामस्वरूप, घी व्यवसायी राजीव कुमार उर्फ सोनी पुत्र जगत नारायण कस्बा लखना के ही परिचित किशोर की पत्नी को देखने कानपुर अस्पताल जा रहे थे।
विज्ञापन


लखना से बकेवर आने के बाद शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बकेवर बाईपास हाईवे पर सवारी के इंतजार में खड़े थे। तभी इटावा की ओर से एक लग्जरी कार आई। दोनों लोग उसमें सवार हो गए। राजीव को आगे बैठा लिया और अशोक को बीच वाली सीट पर बैठाया। थोड़ी दूर निकलने के बाद कार में बैठे बदमाशों ने बीच की सीट पर बैठे अशोक को दबोच लिया। महेवा के पास बहेड़ा पुल पार करते ही बदमाशों ने कार धीमी कर इटावा की ओर मोड़ी। राजीव को कुछ शक हुआ तो वह चलती गाड़ी से कूद पड़ा। बदमाशाें ने अशोक की जेब को ब्लेड से काट कर 30 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल फोन भी लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने उनकी लाइसेंसी पिस्टल भी छीन ली। बाद में अशोक को उझियानी के पास हाइवे फेंक दिया।
उधर गाडी से कूदे राजीव ने सौ नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। बकेवर थाना और महेवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। राजीव ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था। उस नंबर को जब पुलिस ने ट्रेस कराया तो फर्जी निकला। कार पर नंबर आगरा के स्कूटर का है। पीड़ित व्यक्ति ने थाना पर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीओ भर्थना शिवराज सिंह ने पीड़ितों से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed