फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   byke without number found in thana

मिली बगैर नंबर की बाइक

Wed, 14 Sep 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 14 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
byke without number found in thana
थाना बसरेहर का निरीक्षण करते एसएसपी एन कोलांचि। - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी एन कोलांचि ने बुधवार को थाना बसरेहर का निरीक्षण किया। थाने में उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह मौजूद मिले। थाने की सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली। कार्यालय में रजिस्टरों का रखरखाव अच्छा मिला। मगर थाने में घुसते ही बगैर नंबर की बाइक देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।  

विज्ञापन


बगैर नंबर की बाइक पकड़कर थाने में खड़ी कराई गई है। इस पर एसएसपी ने निर्देश दिया कि जब तक नंबर प्लेट पर नंबर न पड़ जाएं तब तक उसे न छोड़ा जाए। थाने के अपराध, महिला उत्पीड़न, तहसील दिवस/समाधान दिवस व शस्त्र रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। शस्त्र रजिस्टर पर सभी शस्त्र धारकों की फोटो चस्पा नहीं थी।  जिस पर एसएसपी ने नाराजगी व्यक्त की। महिला उत्पीड़न के कुल 15 अभियोग पंजीकृत हुए हैं। जिसमें 7 अभियोगों का निस्तारण अभी भी लंबित है। उसे अतिशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, गुंडा व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, नए अपराधियों का चिंहीकरण कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोले जाने और गैंगस्टर एक्ट के तहत चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed