{"_id":"5b215b444f1c1b624d8b6178","slug":"bus-and-loader-bitten-one-killed-three-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और लोडर भिडे़, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस और लोडर भिडे़, एक की मौत, तीन घायल
अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए भेजती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबिया थाना क्षेत्र के किशनी रोड पर कर्री चौकी के पास बुधवार को सवारियां लेकर जा रही बस सामने से आ रहे लोडर से भिड़ गई। हादसे में लोडर सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं, जबकि बस में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मार्ग पर आधे घंटे जाम लग गया। वहीं अन्य हादसों में तीन लोग घायल हो गए।
वैदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव चकूपुरा निवासी नरेंद्र पुत्र विष्णु दयाल, बृजेंद्र पुत्र शिव दयाल अखिलेश पुत्र शम्भू दयाल महेश कुमार पुत्र बनवारी लाल लोडर लेकर किशनी क्षेत्र से भूसा लेने के लिए गए थे। वे लोडर में भूसा भरकर गांव लौट रहे थे। कर्री चौकी के पास पहुंचा लोडर सामने सवारियां लेकर जा रही बस से टकरा गया। लोडर में बैठे चारों लोग घायल हो गए। जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोडर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने लोडर सवार चारों घायलों को मिनी पीजीआई भिजवा दिया। जहां नरेंद्र की मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद आधे घंटे तक मार्ग पर जाम लग गया। चौकी प्रभारी कर्री राजेश कुमार ने बताया कि बस यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं।
दूसरी घटना फ्रेंड्स कालोनी थानाक्षेत्र के अंतर्गत पचावली रोड पर हुई, जहां पैदल जा रहे संजय पुत्र सुरेंद्र सिंह व उनकी पत्नी प्रगति को कार ने टक्कर मार दी। इसके अलावा राम नगर फाटक के पास ट्रेन से गिरकर बिहार के सिलोल निवासी जयराम पुत्र गणेश दास घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।