फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Buffalo merchandise looted 1.10 lakh

तमंचा दिखाकर भैंस व्यापारी से 1.10 लाख लूटे

Thu, 18 Jan 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 18 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन

इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला भगवान अड्डा के पास एक भैंस व्यापारी को बदमाशों ने तमंचा दिखाकर एक लाख 10 हजार रुपये लूट लिए। विरोध पर लुटेरों ने मारपीट भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग निकले। पीड़ित ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने लुटेरों को तलाश किया, लेकिन उनका पता नहीं चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


एचएन नगर निवासी मनीष कुमार भैंस का कारोबार करते हैं। बुधवार को वह साइकिल से भैंस देखने के लिए बसरेहर क्षेत्र गए थे। शाम करीब सात बजे जब वह लौट रहे थे, तभी भगवान अड्डा के पास पांच लोगों ने उसे घेर लिया। साइकिल रोकने पर लुटेरों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मनीष कुमार ने जब विरोध किया तो लुटेरों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लुटेरे उसके जेब में पड़े एक लाख दस हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग निकले। मनीष ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिवराज सिंह, उसके पुत्र दीपू के अलावा तीन अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसओ भोलू सिंह भाटी ने बताया मामला लेनदेन का है। फिर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed