फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   btech student died in an accident, protest in hospital

हादसे में बीटेक छात्रा की मौत, अस्पताल में बवाल

Mon, 15 May 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 15 May 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
btech student died in an accident, protest in hospital
रिटायर्ड सीएमओ की धूं धूं कर जलती कार। - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कृषि इंजीनियरिंग कालेज के सामने सोमवार को हुए दो सड़क हादसों में स्कूटी सवार इसी कालेज की बीटेक थर्ड ईयर की छात्रा की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थी। एक छात्रा व एक छात्र घायल हो गए। इन्हें भीमराव अंबेडकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया तो गुस्साए छात्र वहां जा धमके और जमकर उपद्रव किया। छात्रों ने आपातकालीन विभाग में तोड़फोड़ की। कैंपस में खड़ी पूर्व सीएमओ की कार को आग लगा दी। मीडिया कर्मियों के कैमरे एवं मोबाइल छीन लिए। हास्टल के पास जाम लगा दिया। डेढ़ घंटे बाद पुलिस आई तो छात्रों ने पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठियां पटककर छात्रों को हास्टल में खदेड़ दिया। मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन

कानपुर के बिठूूर निवासी बीटेक थर्ड ईयर (मैकेनिकल) की छात्रा शिखा यादव (21) पुत्री दिनेश कुमार यादव यहां हास्टल में रहकर पढ़ रही थी। वह सोमवार दोपहर 12.15 बजे कालेज से निकलकर इटावा की ड्रीमलैंड कालोनी निवासी साथी छात्रा वैशाली सक्सेना पुत्री जगदीश चंद्र सक्सेना के साथ स्कूटी से आवासीय परिसर जा रही थी। कालेज के सामने वाली सड़क पर बाइक की टक्कर से दोनों घायल हो गईं। बाइक सवार भाग निकला। हेलमेट न लगाए होने से स्कूटी चला रही शिखा के सिर पर गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां शिखा की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी दौरान कालेज से हास्टल जा रहा स्कूटी सवार छात्र गौरव शुक्ला पुत्र सुनील कुमार शुक्ला निवासी लखनऊ भी इसी सड़क पर कार की टक्कर से घायल हो गया। वह भी हेलमेट नहीं लगाए था। उसे भी जिला अस्पताल लाया गया। दोनों हादसों की जानकारी होते ही अस्पताल पहुंचे छात्रों ने बवाल शुरू कर दिया। ये लोग कालेज के सामने स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने की मांग कर रहे थे। छात्रों ने अस्पताल के बाहर दुकानों में भी तोड़फोड़ की। कई दुकानदार दुकानें बंद करके भाग गए। डाक्टरों और कर्मचारियों ने इधर-उधर छिपकर जान बचाई। पुलिस ने जाम लगाए छात्रों को समझाना चाहा तो उन्होंने पथराव कर दिया। इससे एक पत्रकार घायल हो गया। पुलिस ने लाठियां पटकीं तो छात्र हास्टल में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट जगत पाल सिंह, एसडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर के अलावा अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर पीडब्लू कार्यालय के सामने, इंजीनियरिंग  कालेज, आरटीओ आफिस एवं हरिजन छात्रावास के सामने बेरीकेडिंग करके फोर्स लगा दी गई है। सिविल लाइन थानाध्यक्ष गोपाल यादव का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed