फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Break the room lanes and cross the goods

कमरे के ताले तोड़कर माल पार

Thu, 07 Mar 2019 12:07 AM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Thu, 07 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Break the room lanes and cross the goods
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amar ujala
थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव चकवा बुजुर्ग में मंगलवार की रात को चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते से होकर मकान में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर बक्सों में रखे जेवर नगदी के अलाव अन्य सामान उठा ले गए। दूसरे कमरे में सो रहे परिजनों को चोरों की भनक तक नहीं लग सकी। इसके बाद चोरों ने दूसरे मकान में नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। चोर छत पर रखे उसके लोहे के गर्डर चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


गांव चकवा बुजुर्ग गांव निवासी सोनू कठेरिया पुत्र ऊदल सिंह मंगलवार की शाम को अपने परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सो गए। रात में चोर उनकी छत से होकर मकान में प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया और कमरे में रखे बक्सों से जेवर नगदी के अलावा अन्य सामान चुरा ले गए। चोर कपड़ों से भरे बक्से भी उठा ले गए। दूसरे कमरे में सो रहे मोनू व उनके परिजनों को चोरों की भनक तक नहीं लग सकी। इसके बाद चोरों ने मेहंदी हसन पुत्र शमशेर खां के मकान को अपना निशाना बनाया। चोरो ने उनके मकान में पीछे से नकब लगा दिया और मकान में घुसने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। फिर चोर छत पर रखे लोहे के गर्डर उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई जब सोनू ने कमरे में सामान बिखरा देखा। बाद में बक्सा व अन्य सामान गांव के बाहर तालाब के पास पड़ा मिला। सोनू ने बताया कि चोर उनके घर से छह हजार रुपया व करीब पचास हजार के जेवर चुरा ले गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना की तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed