{"_id":"5b27f7504f1c1ba96e8b8b91","slug":"bolero-rider-two-absconding-arrested-one-absconding-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो सवार दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो सवार दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार
अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
पकडे़ गए लुटेरे। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलेरो सवार बदमाशों ने औरैया जाने के लिए युवक को सवारी के रूप में बैठाया और उससे पांच हजार रुपये लूट लिए। हाईवे पर युवक को फेंककर भाग निकले। इसी दौरान दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जबकि एक भाग निकला।
औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर गांव निवासी विनीश कुमार कठेरिया पुत्र राधेश्याम कठेरिया मेरठ में बिस्किट व पेटीज बेचने का काम करते हैं। रविवार को वह घर जाने के लिए ट्रेन से निकला था। रात को वह रेलवे स्टेशन पर उतरा और सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड जा रहा था। रेलवे स्टेशन के करीब कृष्णा बेकरी के पास एक बोलेरो आती दिखाई दी। बोलेरो में सवार लोगों ने औरैया जाने की आवाज लगाई तो विनीश उसमें सवार हो गया। कार में पहले से चालक सहित तीन लोग सवार थे। हाईवे पर कार में सवार लुटेरों ने विनीश के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसकी जेब में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए। बाद में उसे फूफई गांव के पास हाईवे पर फेंककर भाग निकले।
इसी बीच यूपी 100 टीम के कमांडर राजीव कुमार टीम के साथ अचानक वहां पहुंच गए। पुलिस टीम विनीश से पूछताछ कर ही रही थी। तभी एक बोलेरो वापस इटावा की ओर आती दिखी। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी भगा दी। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन चालक चकमा देने के लिए इधर-उधर गाड़ी भगाता रहा। आखिर में पुलिस ने घेराबंदी करके बोलेरो समेत उसमें बैठे दो लोगों को नगर के रामरनगर फाटक पर दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में पकडे़ गए लुटेरों ने अपनी पहचान फिरोजाबाद के नगला फैरती निवासी दिलीप उर्फ बंटू पुत्र कोमल सिंह और शिकोहाबाद के बिकतौली निवासी नौशाद पुत्र मोहम्मद अली के रूप में हुई। भागे साथी की पहचान फिरोजाबाद के फैरती एका निवासी कुंअर पाल पुत्र विष्णु पाल के रूप में हुई। टीम ने दोनों को सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन संजय त्यागी ने बताया कि पकडे़ गए दोनों से पूछताछ की जा रही है। अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है।