फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bolero rider truck full of miscreants looted Chinese

बोलेरो सवार बदमाशों ने चीनी से भरा ट्रक लूटा

Thu, 05 Jan 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Thu, 05 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bolero rider truck full of miscreants looted Chinese
लूट का शिकार हुये चालक व हेल्पर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शाहजहांपुर से ट्रक में चीनी लादकर औरैया जा रहे एक ट्रक को बोलेरो सवार बदमाशों ने लूट लिया। लुटेरों ने चालक व परिचालक को बंधक बनाकर कार में डाल लिया और दोनों को सैफई थाना क्षेत्र के गांव टिमरूआ के पास फेंक दिया। उसके बाद बदमाश फरार हो गए। घटना औरैया जिले के एरवा कटरा थाना क्षेत्र के गांव गुलाबपुर के पास की बताई गई है।  मैनपुरी जिले के बिछवा कस्बा निवासी शैलेंद्र सिंह चौहान पुत्र नरेंद्र सिंह चौहान एक ट्रक का चालक है।
विज्ञापन


उसके साथ हेल्पर के रूप में जुसैली थाना विछवा जिला मैनपुरी निवासी जगवीर पुत्र उदयभान सिंह चौहान चल रहा था। बुधवार को उन्होंने अपनी ट्रक पर शाहजहांपुर से चीनी लादी और औरैया के लिए रवाना हुआ। बुधवार की रात को जब उनका ट्रक एरवा कटरा औरैया थाना क्षेत्र के गांव गुलाबपुरा के पास पहुंचा। तभी एक बोलेरो में सवार आधा दर्जन के करीब बदमाशों ने ओवर टेक कर उनका ट्रक रोक लिया। उसके बाद बदमाशों ने चालक व हेल्पर के साथ मारपीट की। बाद में उन्हें बोलेरो में बंधक बनाकर डाल लिया।
विज्ञापन


बाद में बदमाश ट्रक को लेकर भाग गए। बोलेरो सवार लुटेरे ने चालक व हेल्पर को पीटकर उसके पास से मोबाइल भी छीन लिए। बाद में बदमाश दोनों को सैफई थाना क्षेत्र के गांव टिमरूआ के पास फेंक कर भाग निकले। चालक व हेल्पर दोनों रात भर वहां पडे़ रहे। सुबह होने पर चालक ने शोर मचाया शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों को बंधन मुक्त करवाया पीड़ित ने पूरी घटना गांव वालों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने इसकी सूचना अपने मालिक को दी। सूचना पाकर वह भी मौके पर आ गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। चालक ने बताया कि उसके ट्रक में 32 टन चीनी लदी थी। सैफई पुलिस का कहना है कि मामला एरवाकटरा औरैया का है। ट्रक मालिक एवं हेल्पर चालक को एरवाकटरा पुलिस के पास भेजा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed