फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bolero driver beated and looted farmasist

बोलेरो सवारों ने लिफ्ट देकर फार्मेसिस्ट को मारपीट कर लूटा

Fri, 01 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 01 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
bolero driver beated and looted farmasist
लुटेरों का शिकार बना वेटनरी फार्मेसिस्ट प्रदीप कुमार। - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर औरैया के मंडी तिराहे के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने वेटनरी फार्मेसिस्ट को मारपीट कर एटीएम कार्ड और 40 हजार रुपये लूट लिए। उसे महेवा के पास उतार दिया। पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा तो उसे औरैया का मामला होने की बात कह कर टरका दिया गया।

विज्ञापन


   चकरनगर बकरी फार्म में तैनात वेटनरी फार्मेसिस्ट प्रदीप कुमार पुत्र लल्ला सिंह निवासी ग्राम बहेड़ा परिचित के यहां औरैया गए थे। शुक्रवार को वह औरैया से महेवा आने के लिए हाईवे पर मंडी तिराहे के पास सवारी के इंतजार में खड़े थे। इस बीच एक बोलेरो आई, उसमें एक महिला और बच्चे सहित 5 लोग सवार थे। प्रदीप उसमें बैठ गया। कुछ दूर चलते ही बोलेरो सवार बदमाशों ने फार्मेसिस्ट प्रदीप को दबोच कर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


उसके पास से 4 हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन, घड़ी और एटीएम छीन लिया। मारपीट कर एटीएम का कोड भी पूछ लिया। लूटपाट करने के बाद प्रदीप को महेवा से पहले अपना ढाबा के पास उतार दिया और बकेवर की ओर भाग गए। प्रदीप ने थाना बकेवर पुलिस को घटना से अवगत कराया। थाना पुलिस ने उसे घटना औरैया कोतवाली क्षेत्र की होने बात कह कर वहां भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed