फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP district president, including 16, filed a case of attempt to murder

भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 16 पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Fri, 07 Dec 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 07 Dec 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
BJP district president, including 16, filed a case of attempt to murder
firing - फोटो : अमर उजाला
ग्राम बहेड़ा में दो दिन पूर्व कमल संदेश यात्रा के दौरान भाजपाइयों के बीच हुई फायरिंग के मामले में दूसरे पक्ष ने भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे, उनके पुत्र ऋषभ दुबे, ब्लॉक प्रमुख महेवा सहित 16 लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश के पर मामला दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए महेवा भेजा है।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के इकनौर निवासी भाजपा नेता अनिल कुमार उर्फ गोविंद त्रिपाठी बुधवार को एसएसपी से मिले थे। एसएसपी के आदेश पर गोविंद त्रिपाठी के प्रार्थना पत्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, उनके पुत्र ऋषभ दुबे, ब्लॉक प्रमुख महेवा अशोक चौबे, जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र गौड़, दिनेश त्रिपाठी, अमित उर्फ  कुंदन तिवारी महेवा, सोनू दुबे निवासी राहतपुर, कुंजबिहारी ईकरी, नरेंद्र तिवारी दादरपुर, लालजी दुबे इकघरा, सोनू तिवारी दादरपुर, अजबसिंह पाल इकघरा, राजीव पाठक, हेमू पाठक बहेड़ा, अरविंद ऋषीश्वर नगलातुला के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गोविंद त्रिपाठी के अनुसार मंगलवार को  ग्राम बहेड़ा में भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष से मुलाकात कर लौट रहे थे। इसी दौरान इन सभी ने दबंगई दिखाते हुए असलहों, लाठी-डंडों से उन पर हमला किया। इसमें इकनौर निवासी गोविंद त्रिपाठी, मनोज पुत्र राधाकृष्ण, प्रमोद पुत्र सोने लाला घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार देर रात को रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद तीनों घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए महेवा सीएचसी लगाया गया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी पुष्पा परिहार सहित कई स्थानीय भाजपा के नेता साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed