फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bikers looted the chain

बाइकर्स ने चेन लूटी

Wed, 08 Jul 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 08 Jul 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bikers looted the chain

वाहन के इंतजार में खड़ी महिला को बाइकर्स ने अपना निशाना बनाया। लुटेरों

विज्ञापन
ने झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। साहस दिखाकर महिला लुटेरों से भिड़ गई लेकिन किसी ने उसका साथ नहीं दिया।

इस बीच धक्का देकर लुटेरे मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। भरथना कस्बा के मोहल्ला गिरधारीपुरा निवासी सुनीता दीक्षित पत्नी प्रदीप दीक्षित फूफा के घर पृथ्वीपुर गांव गई थी। बुधवार की दोपहर वह घर जाने के लिए टेंपो में सवार होकर इटावा आई।

शाम करीब चार बजे वह कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चौधरी पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर जीआईसी गेट के पास खड़े होकर भरथना जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी।  तभी बाइक पर सवार दो बदमाश उसके पास पहुंचे और पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर गले से उसकी चेन तोड़ ली।

तुरंत महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक पर बैठे युवक को जमीन पर पटक दिया और उससे भिड़ गई। लुटेरे को बचाने के लिए उसका साथी भी महिला से भिड़ गया। महिला ने इस बीच शोर भी मचाया लेकिन किसी ने उसका साथ नहीं दिया। करीब पांच मिनट तक साहसी सुनीता लुटेरों से गुत्थम-गुत्था करती रही।

बाद में सुनीता को धक्का देकर दोनों लुटेरे मौका पाकर बाइक से चेन लेकर फरार हो गए। रोती-बिलखती सुनीता शास्त्री चौराहा पर पहुंची और यहां मौजूद सिपाहियों को लूट की जानकारी दी। सिपाहियों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और  पूछताछ के बाद महिला को अपने साथ कोतवाली ले गए।

महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देने के साथ ही वारदात की जानकारी अपने परिजनों को दी। महिला ने  बताया कि बाइक सवार लुटेरे उसके गले में पड़ी दो तोले सोने की जंजीर लूट ले  गई। महिला का कहना था कि यदि आसपास मौजूद लोग उसकी मदद के लिए आगे आते तो लुटेरों को पकड़ा जा सकता था।

...और बकेवर में ठगी के शिकार हुए लुटेरे
बकेवर  (इटावा)।
बेटे के साथ बाइक से हाइवे पर जा रही महिला की चेन को लुटेरों ने लूट ली। चेन सोने की नहीं आर्टीफिशियल थी। थाना पुलिस से महिला ने शिकायत की पर पुलिस को नकली चेन पता चलने पर वह शिथिल पड़ गई।

मोहल्ला पटेलनगर निवासी संगीता पत्नी आदर्श पाठक मंगलवार को अपने बेटे अर्जुन के साथ इटावा आई थीं। शाम को वह बाइक से बकेवर के लिए वापस लौट रहीं थी। बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर बिजौली के पास बाइक सवार लुटेरों ने  महिला के गले से चेन लूट की और फरार हो गए।
विज्ञापन


महिला ने  बुधवार को बकेवर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की। महिला ने लुटेरे की  पल्सर बाइक का नंबर भी शिकायती पत्र में लिखकर दिया। लूट की सूचना पर  पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को जब पता चला कि लूटी गई जंजीर  सोने की नहीं आर्टीफिशियल थी तो पुलिस तत्काल ही शिथिल हो गई। इसके बाद  बुधवार की देर शाम समाचार लिखे जाने तक न तो रिपोर्ट ही दर्ज की और न ही  महिला द्वारा बताए गए बाइक के नंबर को ही पुलिस ने ट्रेस किया।

प्रभारी  निरीक्षक बकेवर थाना एके सिंह परिहार के बताया कि महिला शिकायत पर पुलिस  कार्रवाई कर रही है। पुलिस बताए गए नंबर की जानकारी करने का प्रयास कर रही  है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बाइक सवारों ने हाइवे पर दंपति को लूटा
इटावा।
दवा लेने के लिए बाइक से होकर इटावा आ रहे दंपति को लुटेरों ने अपना शिकार बनाया। चलती बाइक से महिला के गले में पड़ी चेन लूटने की कोशिश की। उसे न लूट पाए तो लुटेरों ने महिला के हाथ से पर्स छीन लिया।

छीना झपटी में बाइक सवार दंपति बाइक सहित हाइवे पर गिर पड़े और घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र के गांव अनतौल निवासी विक्रम सिंह अपनी पत्नी अनीता देवी को दवा दिलाने के लिए बुधवार की दोपहर बाइक से इटावा आ रहा था। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर बाइकर्स ने अनीता के गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इस पर लुटेरों ने महिला के हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। इस बीच छीना-झपटी में विक्रम बाइक से संतुलन खो बैठा और दोनों दंपति बाइक सहित हाइवे पर गिर पड़े। महिला के सिर में गंभीर चोट आई साथ ही विक्रम भी घायल हो गया।  आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल भेजा।


वहीं पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। विक्रम ने बताया कि पर्स में तीन हजार रुपये व मोबाइल फोन था जिसे लुटेरे लूट ले गए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। पीड़ित पक्ष की ओर से इकदिल थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed