फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike riders blow up Dicky with Rs 40 thousand

बाइक सवार उचक्कों ने डिकी से उड़ाए 40 हजार रुपये

Mon, 07 Jan 2019 11:35 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Mon, 07 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bike riders blow up Dicky with Rs 40 thousand
लूट - फोटो : self
एक व्यक्ति के बाइक की डिकी में रखे 40 हजार रुपये बाइक सवार उचक्के निकाल कर भाग गए। वारदात का शिकार हुआ यह व्यक्ति बैंक से रुपये निकाल कर लाया था और लखना के गंज मुहाल स्थित एक जनरल स्टोर से कुछ खरीदारी कर रहा था। तभी यह वारदात हो गई। पड़ोसी की दुकान में लगे सीसी कैमरे में लुटेरों की यह हरकत कैद हो गई। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।      
विज्ञापन


सोमवार को शाम करीब 4 बजे बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लमपुरा निवासी ओमनरायण पुत्र आदित्यनारायण ने बकेवर स्थित सेंट्रल बैंक से 40 हजार रुपये निकाले और  अपनी मोटरसाइकिल से लखना स्थित गंज मुहाल आए। वे डीके दीक्षित के जनरल स्टोर से खरीदारी कर रहे थे। इसी दौरान सफेद रंग की डिस्कवर  बाइक पर दो युवकों ने बैग पार किया और सराफा बाजार की ओर भाग गए।  
विज्ञापन


ओम को जब जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना लखना पुलिस चौकी पर दी। इस पर चौकी प्रभारी रमाशंकर उपाध्याय मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और घटना की तहकीकात की। पुलिस ने सराफा व्यवसायी अरविंद पोरवाल के यहां लगे सीसी कैमरे की फुटेज को खंगाला। इसमें बाइक सवार उच्चकों की पहचान हुई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed