फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   beated mobile seller and looted 18 mobile and cash

मोबाइल विक्रेता को पीटकर 18 फोन और नगदी लूटी

Sun, 03 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 03 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
beated mobile seller and looted 18 mobile and cash
लूट का शिकार मोबाइल विक्रेता अर्जुन। - फोटो : अमर उजाला

इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम सराय जलाल के पास शनिवार रात बाइक सवार तीन लुटेरों ने मोबाइल विक्रेता को मारपीट कर 18 मोबाइल फोन और 8 हजार रुपये नगद लूट लिए। पीड़ित ने रविवार सुबह पुलिस को तहरीर दी। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।

विज्ञापन


 टढ़वा स्माइलपुर निवासी अर्जुन पुत्र लक्ष्मण सिंह की निबाड़ी कला बाजार में मोबाइल की दुकान है। शनिवार को वह बाइक से इटावा बाजार मोबाइल सेट खरीदने गया था। बाजार में ईद पर्व की खरीदारी की भीड़ भाड़ के चलते उसे देर हो गई। वह रात 9 बजे के करीब लौट रहा था, तभी ग्राम सराय जलाल के नजदीक पीछे से सफेद रंग की बाइक सवार तीन लुटेरों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन


उसके साथ मारपीट कर 18 नए मोबाइल और 8 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद मोटर साइकिल लूटने के इरादे से चाबी छीनने की कोशिश की। मोबाइल विक्रेता ने चाबी खेतों में फेंक दी। लुटेरे इटावा की ओर भाग गए। पीड़ित अर्जुन ने रविवार सुबह पुलिस को घटना से अवगत कराया। वहीं पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है। थानाध्यक्ष भोलू सिंह भाटी ने बताया कि मामला इकदिल थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed