फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   beat sdo and helper

एसडीओ और सहायक से मारपीट

Wed, 15 Jun 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Wed, 15 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
beat sdo and helper
विद्युत कार्यालय पर घटना के बाद टूटा पड़ा कंप्यूटर - फोटो : अमर उजाला

विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय पर मंगलवार शाम दो उपभोक्ताआें ने बिल कम करने की बात का विरोध करने पर उपखंड अधिकारी और तकनीकी सहायक को पीट दिया। कार्यालय में रखा कंप्यूटर भी तोड़ दिया। उपभोक्ताओं की तहरीर पर कोतवाली पुलिस नेपीड़ितों के विरुद्ध ही मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर विभागीय कर्मियों ने कार्यालय में ताला डाल कर हड़ताल कर दी। पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन


मंगलवार शाम शहर के मोहल्ला नखासा निवासी दो सगे भाई विवेक और आकाश गुप्ता विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय पहुंचे। विभागीय कर्मियों ने बताया कि दोनों सीधे उपखंड अधिकारी मोहन सिंह के कक्ष में पहुंचे। उन पर मनमाने तरीके से बिल कम करने का दबाव बनाने लगे। जब एसडीओ ने नियमानुसार बिल में सुधार की बात कही तो दोनों गालीगलौज करने लगे। विरोध पर एसडीओ को पीट दिया। पास के ही कमरे में बैठे तकनीकी सहायक जयवीर शर्मा बीच बचाव करने गए तो दोनों लोगों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। कार्यालय में रखी फाइलें, टेबिल का शीशा और कंप्यूटर तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने कोतवाली में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी के विरुद्ध ही रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने कहा कि जब वह बिल ठीक कराने पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। बुधवार को पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से नाराज कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी और कार्यालय में धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। थाना पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जिसके बाद देर शाम उपखंड अधिकारी मोहन सिंह की तहरीर पर कोतवाली में विवेक और आकाश गुप्ता के विरुद्ध मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed