फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   attack on daroga

बदमाश ने दरोगा को हंसिया मारी

Sun, 26 Jun 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला इटावा
अमर उजाला इटावा Updated Sun, 26 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
attack on daroga
हंसिया लगने से घायल दरोगा सुशील कुमार। - फोटो : अमर उजाला

बसरेहर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टीकूपूरा के पास शनिवार रात वारदात की फिराक में बैठे बदमाशों ने बसरेहर थाना पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस बीच भाग रहे एक बदमाश ने दरोगा को हंसिया मार कर घायल कर दिया। दरोगा की दो अंगुलियों में चोट आई है। आरोपी को पकड़ लिया गया है जबकि उसका साथी फरार हो गया।

विज्ञापन


  शनिवार रात मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि  ग्राम टीकूपूरा में रोड के बाएं तरफ  ताड़ के पेड़ों के पास कुछ बदमाश असलहों के साथ वारदात करने की फिराक में बैठे हैं। एसओ बिजेंद्र सिंह, सुशील कुमार द्विवेदी, भाऊराम ने फोर्स समेत मौके पर जाकर दबिश दी। वहां ताड़ के पेड़ के नीचे दो लोग बैठे दिखे। पुलिस को देखकर एक बदमाश फायरिंग कर भागने लगा। दूसरे बदमाश का दरोगा सुशील कुमार ने पीछा किया तो उसने हंसिया से उन पर हमला कर दिया। जिसमें दरोगा सुशील कुमार की  हथेली और अंगुलियां चोटिल हो गईं। पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने अपना नाम  राम वकील उफ़ॱर  वकील पुत्र नेत्रपाल सिंह यादव बताया है। उसके फरार साथी का नाम रत्नेश शाक्य पुत्र श्यामलाल शाक्य है। थानाध्यक्ष ने बताया कि राम वकील शातिर अपराधी है। बसरेहर थाने से हिस्ट्रीशीटर भी है। उसका आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। रत्नेश बसरेहर थाने का वांछित अपराधी है।  उसको भी जल्द  पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।  रामवकील के पास  से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed