फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Anna slaughtered cattle, villagers attacked, police threw

अन्ना मवेशियों से त्रस्त ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस ने खदेड़ा

Fri, 25 Jan 2019 11:40 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Fri, 25 Jan 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Anna slaughtered cattle, villagers attacked, police threw
कृपालपुर के सरकारी स्कूल के बाहर खड़े मवेशी। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
कृपालपुर गांव में शुक्रवार सुबह अन्ना जानवरों के झुंड ने 500 बीघा से अधिक फसल को नुकसान पहुंचा दिया। गुस्साए किसानों ने जानवरों को सरकारी स्कूल में बंद करने का प्रयास तो प्रधानाचार्य ने ताला डलवा दिया। फिर किसानों ने हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया तो पुलिस ने लाठियां पटककर खदेड़ दिया। इसमें करीब आधा दर्जन ग्रामीण चुटहिल हो गए। बवाल बढ़ने की सूचना मिलते ही सैफई सीओ समेत कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत किया।  
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अमृतपुर के मजरा कृपालपुर के प्रधान वैधपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह छुट्टा जानवरों का झुंड खेतों में घुस गया और करीब 500 बीघा से अधिक मेें लगी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा दिया। खफा ग्रामीणों ने गायों को खदेड़कर कृपालपुर के अंग्रेजी माध्यम स्कूल में ढकेलने का प्रयास किया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने गेट में ताला डाल दिया। इससे गाय नहीं घुस सकीं।  इसके बाद ग्रामीणों ने इटावा-बरेली रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। लोगों की भीड़ से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसकी सूचना मिलते ही बसरेहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया,  लेकिन बात नहीं बनी। जाम बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां पटककर ग्रामीणों को खदेड़ा। इसमें लेनम सिंह, सेवन सिंह, कुंदन सिंह, भोलू, नवल सिंह समेत आधा दर्जन ग्रामीण चुटहिल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


कोतवाल मुकेश बाबू चौहान का कहना है कि छुट्टा गायों का झुंड परेशानी का सबब बना है, इसकी व्यवस्था को दुरुस्त करने में प्रशासनिक अफसर जुटे हैं। लेकिन ग्रामीणों ने रवैया बना रखा है कि जानवरों को स्कूल में बंद करके हंगामा करना है, जोकि सरासर गलत है। कानून व्यवस्था खराब करने की किसी को इजाजत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed