{"_id":"e3fb8a5c209f5ee412ea4c2ae34ddae9","slug":"advocate-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक अधिवक्ता ने तमंचे के बल पर लूट लिया। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र में वकील अमित नरायन पांडेय पुत्र रामलखन पांडेय निवासी पक्काबाग तिराहा ने कहा कि 30 जून की रात करीब दस बजे वह बाजार की ओर से रामलीला रोड होते हुए घर जा रहा था।
विज्ञापन
ग्राउंड के पास चार-पांच युवकों ने उसे घेर लिया। तमंचा लगा जेब से 3350 रुपये व कागजात लूट लिए। एक को उसने पहचान लिया। जब उसने टोका तो उसने फायर कर दिया।
विज्ञापन
अधिवक्ता का आरोप है कि उसने 100 नंबर पर फोन किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। वह तकिया चौकी पहुंचा तो वहां भी कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर जसवंतनगर और मीठेपुर के बीच स्कार्पियो सवारों ने एक को लूट लिया। मुकेश कुमार पुत्र रामजी लाल ग्राम नगला मुरली पोस्ट नगला सिकंदर थाना नारखी जिला फिरोजाबाद ने तहरीर दी है कि वह जसवंतनगर कचौरा घाट मार्ग पर स्थित श्री नंद बाबा ईंट उद्योग लखेरे का कुआं पर मजदूरी करता है।
25,400 रुपये एडवांस लेकर वह घर जा रहा था। बुधवार लगभग 11 बजे जसवंतनगर चौराहे से एक स्कार्पियो में बैठा। इसी बीच बाबू जगदीश कोल्डस्टोरेज के सामने लुटेरों ने उसके अगोछे से उसके गले में फंदा डाल दिया और मारपीट कर जेब मे रखे सभी रुपये लूट लिए। आंखों पर पट्टी बांधकर उसको स्कार्पियो से नीचे धकेल दिया।