फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   AC poor intercity passenger - TT serried

इंटरसिटी का एसी खराब,यात्री-टीटी भिड़े

Mon, 16 May 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 16 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
AC poor intercity passenger - TT serried
हादसे के बाद बसों में बैठते लोग - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

इटावा। सोमवार को डाउन रूट की आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्री और टीटी के बीच उस समय तकरार हो गई जब यात्री ने कोच का एसी खराब होने की शिकायत की। सूचना पर इटावा स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही आरपीएफ व जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर मामले को सुलझाया। यात्री और टीटी दोनों ने ही एक दूसरे के खिलाफ कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई।

विज्ञापन


सोमवार को आगरा से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में इटावा स्टेशन से पहले ही एक कोच का एसी खराब हो गया। एसी खराब होने से यात्रियों का गर्मी से बुरा हाल होने लगा। कोच में मौजूद यात्री दीपांश श्रीवास्तव ने इसकी शिकायत टीटी बीके शर्मा से की जिस पर उन्होंने टेक्नीकल टीम क ो जानकारी देकर एसी ठीक करने को कहा लेकिन किसी कारण से एसी ठीक नहीं हो सका। इस पर यात्री दीपांश व टीटी के बीच किसी बात को लेकर गरमा गर्मी हो गई।
विज्ञापन


बात बढ़ने से दोनों के बीच तकरार शुरू हो गई जिस पर किसी यात्री ने इसकी सूचना कंट्रोल को दे दी। ट्रेन के सुबह लगभग पौने नौ बजे इटावा स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी व आरपीएफ ने कोच में पहुंचकर यात्रियों व टीटी से मामले की जानकारी ली। टीटी और यात्री दोनों ने मौके पर पहुंची पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दी लेकिन किसी ने भी लिखित में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। जिस पर दोनों ही पक्ष को समझाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed