फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सिपाही पर तीन हजार रुपये ले लेने का आरोप लगाया

सिपाही पर तीन हजार रुपये ले लेने का आरोप लगाया

Sun, 03 Mar 2019 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
सिपाही पर तीन हजार रुपये ले लेने का आरोप लगाया
एक व्यक्ति ने सिपाही पर रौब दिखाकर तीन हजार रुपये ले लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि 20 दिन पूर्व महेबा कस्बा में पुलिस चौकी की सरकारी इंडिका कार से उसकी बाइक हल्की भिड़ गई थी।
विज्ञापन


तब पुलिस ने कुछ नहीं कहा लेकिन रविवार को जब वह बाजार करने आया तो उससे तीन हजार रुपये ले लिए। उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।


बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम इंद्रावखी निवासी विक्रम सिंह पुत्र सत्यनारायण ने बताया कि 20 दिनों पूर्व वह मोटरसाइकिल से महेवा आया था। तभी अचानक उसकी बाइक पुलिस चौकी महेवा की इंडिका कार में टच हो गई।
विज्ञापन


तभी पुलिस ने कुछ नहीं कहा लेकिन रविवार को जब वह अपने बच्चे को लेकर बहेडा बाजार करने आया तो वहां मौजूद एक सिपाही ने उसे रोक लिया और चौकी ले आया। कहा भी कि वह अपने छोटे बच्चे को छोड़कर आ जाएंगे लेकिन उसकी एक न सुनी। सिपाही ने उसका मोबाइल भी ले लिया और कहा कि पहले पांच हजार रुपये दो।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर बैठाने के बाद पुलिस ने जबरिया उसकी जेब में पडे़ तीन हजार रुपये निकाल कर ले लिए। उससे यह भी कहा कि कल सोमवार को एक हजार रुपये दे जाना नहीं तो जेल भेज देंगे।


इस घटना के बाद पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मोबाइल पर शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई है। वहीं इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। संभव है कि कार में टक्कर लगने पर उस व्यक्ति व सिपाही के बीच कोई समझौता हुआ हो। वह इसकी जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed