{"_id":"5b7b071a42c7924650408a97","slug":"91534789402-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर थाने में उत्पात मचाने वाला सिपाही निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीकर थाने में उत्पात मचाने वाला सिपाही निलंबित
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। ऊसराहार थाने में शराब पीकर फरियादियों से अभद्रता और हंगामा करने वाले सिपाही को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। उसकी करतूत की जानकारी थानाध्यक्ष ने एसएसपी को दी। साथ ही डेली वर्किंग रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। उसको ध्यान में रखते हुए सख्त कार्रवाई की गई।
आरोप है कि थाना ऊसराहार में तैनात सिपाही मो. यूनिस शराब पीकर आता था और पुलिस कर्मियों से आए दिन अभद्रता करता था। थानाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी को सिपाही यूनिस की गतिविधियों की रिपोर्ट भेजी थी।
इसके साथ ही जनता के लोगों से भी उसकी शिकायत मिल रही थी। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को निलंबित करने की कार्रवाई की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि सिपाही को निलंबित किया गया है जिस पर उसकी रवानगी कर दी गई है।