{"_id":"5b6dd8e14f1c1b66428b70dd","slug":"91533925601-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन अधीक्षक के आवास पर पथराव, दहशत में परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेशन अधीक्षक के आवास पर पथराव, दहशत में परिवार
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। स्टेशन अधीक्षक के आवास पर गुरुवार रात को अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया जिससे परिवार के लोग दहशत में आ गए। स्टेशन अधीक्षक ने मुख्य दरवाजा खोला तो दो लोग स्कूटी पर सवार होकर भाग गए। उन्होंने इसकी मौखिक सूचना जीआरपी को दी। हालांकि अभी तक लिखित शिकायत नहीं दर्ज कराई है।
स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना का आवास रेलवे कॉलोनी में है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात 8.50 बजे के करीब किसी अज्ञात व्यक्ति ने पास से ईंटें घर के दरवाजे पर फेंकीं गईं। वे बाहर आए तो दो युवक स्कूटी पर जाते हुए दिखाई दिए। स्टेशन अधीक्षक के सरकारी आवास पर बीते पौने दो माह के अंदर यह दूसरी घटना है। इससे पहले 16 जून रात्रि को आवास पर पथराव हो चुका है। दूसरी बार घटना को निशाना बनाए जाने से उनका पूरा परिवार दहशत में हैं।