{"_id":"59f3636e4f1c1bcc538b964a","slug":"91509122926-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से घर जाते समय दो बच्चों के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से घर जाते समय दो बच्चों के अपहरण का प्रयास
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अहेरीपुर।
बकेवर थाना क्षेत्र के अहेरीपुर व निबाड़ी खुर्द के बीच में स्कूल से घर लौट रहे दो मासूम बच्चों का बाइक सवारों ने दिनदहाड़े अपहरण करने का प्रयास किया। बच्चों ने बहादुरी दिखाई और अपहरणकर्ताआें के चंगुल से छूटकर भागे। इतने में अन्य राहगीरों को आता देख बाइक सवार बदमाश भाग गए। दोनों बच्चों के अभिभावकों ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
अहेरीपुर एवं निबाड़ी खुर्द के बीच एक बाग नर्सरी के नाम से जाना जाता है। जिसमें बहुत घनी झाड़ी है। शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे दो बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रहे थे। जैसे ही वे इस बाग के पास पहुंचे। पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक ने इन बच्चों को जबरदस्ती बाइक पर बैठाना चाहा। जब बच्चे नहीं बैठे तो मारपीट भी की। घबरा कर दोनों बच्चे सड़क किनारे बनी खाई में कूदकर भागने लगे। सड़क पर अन्य वाहन व साइकिल सवारों को आता देख बाइक सवार भाग निकला। बच्चों ने सारी घटना घर जाकर बताई। जिसके बाद बच्चों के अभिभावक ने घटना की तहरीर पुलिस चौकी अहेरीपुर पर दी। निबाड़ी खुर्द निवासी राज बहादुर दोहरे ने पुलिस को बताया कि उनका 6 वर्षीय पुत्र उपदेश कुमार एवं व मनोज कुमार की 6 वर्षीय पुत्री सुलेखा अहेरीपुर कस्बा में स्थित दीक्षा विद्यालय में कक्षा 1 में पढ़ते हैं। साथ में थाने आए विनोद कुमार दोहरे ने बताया कि एक माह पहले इसी जगह पर इंटर में पढ़ने वाली एक छात्रा का बोलेरो सवार लोगों ने अपहरण का प्रयास किया था। अहेरीपुर-निबाड़ी खुर्द की दूरी लगभग एक किलोमीटर है तथा बीचो-बीच अंदाबा-अछल्दा मार्ग के किनारे यह घना बाग पड़ता है। बाग में आराजक तत्व किसी भी घटना को अंजाम दे सकते हैं। अभिभावकों ने पुलिस विभाग से इस जगह पर स्कूलों की छुट्टी होने पर खास निगरानी करने की अपील की है।
- दो बच्चों के अपहरण का प्रयास
- बकेवर थाना क्षेत्र में स्कूल से घर जाते समय हुई वारदात
- बच्चों ने बहादुरी दिखा अपहरणकर्ता के चंगुल से छूठे
- अभिभावकों ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी
फोटो नंबर 03- घटना की जानकारी देते अभिभावक व बच्चे।