फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   आग लगने से 26 बीघा फसल जलकर राख

आग लगने से 26 बीघा फसल जलकर राख

Mon, 15 Apr 2019 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से 26 बीघा फसल जलकर राख
भरथना (इटावा)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव खिरिया में रविवार की शाम को अचानक गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। गांव के लोग जब तक आग पर काबू पाते तक तब 26 बीघा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


उक्त गांव निवासी भूप सिंह के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। लोगों ने आग की पलटे उठती देखी तो दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग की टीम को दी। लेकिन दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचती तब तक आग ने आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचे आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक 26 बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग लगने से भूप सिंह की दो, नेत्रपाल की पांच, लाख की दो बीघा, राजेंद्र, होम सिंह, उमेश, राकेश की तीन-तीन बीघा व उमेश चंद्र की ढाई बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग बुझाते समय भूप सिंह झुलस कर घायल हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


आग लगने से 26 बीघा फसल जलकर राख
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed