{"_id":"5c324343bdec2257043b8952","slug":"81546797891-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की रिपोर्ट चोरी में दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की रिपोर्ट चोरी में दर्ज
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव संतोषपुुर घाट के पास सवारी छोड़ने गए एक आटो चालक को बाइक सवार लुटेरों ने मारपीट कर उसके पास से आटो, नगदी व मोबाइल को लूट लिया था। पुलिस ने मामले को चोरी में दर्ज किया है।
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला शहरिया अशोक नगर निवासी वकार अहमद शनिवार सुबह आटो से सवारी छोड़ने के लिए बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव संतोषपुर घाट गया था। सवारी छोड़कर वह इटावा आ रहा था। जैसे ही गांव से थोड़ा आगे निकला तभी बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और मारपीट कर उसके पास से मोबाइल, दो सौ रुपये व आटो लूट लिया। घटना के बाद लुटेरे भाग निकले।
चालक वकार अहमद ने इसी जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में पुलिस ने घटना की रिपोर्ट लूट में दर्ज न कर चोरी में दर्ज की है।