फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   चोरों ने मकान में घुस कर तीन लाख के जेवर व नकदी पार की

चोरों ने मकान में घुस कर तीन लाख के जेवर व नकदी पार की

Mon, 25 Sep 2017 10:20 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने मकान में घुस कर तीन लाख के जेवर व नकदी पार की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के मनियांमऊ गांव में चोर एक मकान में घुसकर अलमारी में रखे जेवर व नगदी चुरा ले गए। परिजन आंगन में सोते रहे उन्हें भनक तक नहीं लग सकी। घटना की जानकारी सुबह हुई जब उन्होंने कमरे में सामन बिखरा पड़ा देखा। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

गांव निवासी नरेंद्र सिंह परिवार के साथ शनिवार रात आंगन में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर उनके मकान में प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ दिया। उसमें रखे जेवर, नगदी व अन्य सामान चुरा लिया। घटना की जानकारी सुबह हुई जब परिजनों ने कमरे में बिखरा पड़ा सामान देखा। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो अलमारी खुली थी और सारा सामान गायब था। नरेंद्र ने बताया कि चोर उसके धर से चार चूड़ी सोने की, दो अंगूठी, जंजीर , सात चांदी के सिक्के , पायले झुमकी, तोड़ियों के अलावा तीन हजार रुपये नगद व अन्य सामान चुरा ले गए। नरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


- चोरों ने मकान से तीन लाख के जेवर व नगदी चुराए
- परिजन आंगन में सोते रहे नही लगी चोरों की भनक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed