{"_id":"599882cb4f1c1bab098b46b2","slug":"81503167179-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार लुटेरों ने वकील दंपति को तमंचा लगाकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार लुटेरों ने वकील दंपति को तमंचा लगाकर लूटा
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
फ्रेंड्स कालोनी थानांतर्गत महेरा चुंगी के पास शुक्रवार रात वकील दंपति को बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। लुटेरे उनके पास से चेन और पर्स लूटकर भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला न्यू कालोनी चौगुर्जी निवासी वकील अश्वनी सिंह पुत्र दिगंबर सिंह शुक्रवार रात साढ़े दस बजे पत्नी संध्या के साथ बाइक से महेरा चुंगी के पास अपने दोस्त के घर जा रहे थे। महेरा चुंगी पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार लुटेरों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगाकर संध्या की चेन व पर्स लूट लिया। वकील ने इसकी जानकारी यूपी 100 को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। अश्वनी ने बताया कि पर्स में एक हजार रुपये, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और कागजात थे। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
- बाइक से दोस्त के घर जा रहे थे, महेरा चुंगी के पास हुई वारदात
- चेन और पर्स लूट ले गए बाइक सवार