फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   महिला की जलने से मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

महिला की जलने से मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 08 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
महिला की जलने से मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बकेवर (इटावा)।
कस्बे के शास्त्री नगर मोहाल में बुधवार रात विवाहिता की आग से जलकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके पिता ने पति सहित अन्य ससुरालियों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।

मोहाल निवासी विनीत अपनी पत्नी कंचन, डेढ़ वर्षीय बेटी व पांच वर्षीय बेटे के साथ बुधवार रात कमरे में सो रहा था। विनीत ने बताया कि कंचन ने खुदपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर थानाध्यक्ष बकेवर आलोक राय मय फोर्स मौके पर पहुंचे। इसके बाद कंचन के मायकेवालों को सूचना दी गई। कानपुर देहात के मंगलपुर गौरी निवासी मृतका के पिता राजेंद्र उर्फ पप्पू ने पति सहित अन्य ससुरालियों पर बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के पति व ससुर राजाराम को हिरासत में लेकर मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष की मौजूदगी में मृतका का अंतिम संस्कार हुआ। इसके बाद पुलिस विनीत को फिर से थाने ले आई। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed