फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   मकान का ताला तेड़कर जेबर नकदी चोरी

मकान का ताला तेड़कर जेबर नकदी चोरी

Sat, 14 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
मकान का ताला तेड़कर जेबर नकदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के बांबे आवास विकास कॉलोनी में चोरों ने एक मकान केताले तोड़ कर नगदी जेवर समेत करीब ढाई लाख का सामान चुरा लिया। सुबह सोकर उठने पर घरवालों को चोरी की जानकारी हुई। घटना बुधवार रात की है। शुक्रवार को पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

बांबे आवास विकास कॉलोनी निवासी हरी बाबूू पुत्र बाल जीत परिवार के साथ बुधवार रात मकान की छत पर सो रहे थे। देर रात मौका पाकर चोर उनके मकान में प्रवेश कर गए। चोरों ने उनके कमरे का ताला तोड़ दिया और कमरे में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ दिया और उसमें रखे जेवर, नकदी सहित करीब ढाई लाख का समान चुरा ले गए। छत पर सो रहे लोगों को चोरों की भनक नहीं लग सकी। घटना की जानकारी सुबह हुई जब परिवार के लोग सोकर उठे। कमरे का ताला टूटा देख दंग रह गए। उन्होंने कमरे में बिखरा सामान पड़ा देखा और अलमारी खुली मिली। उन्होंने अलमारी में देखी तो उसमें रखा सारा सामान गायब था। हरी बाबू ने बताया के चोर उसके घर से सोने का हार के अलावा अन्य सोने चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


- मकान का ताला तेाड़कर जेबर नकदी चोरी
- बांबे आवास विकास कॉलोनी हुई वारदात
- पीड़ित ने चोरी की दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed