फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   कांग्रेसी नेता के पुत्र ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

कांग्रेसी नेता के पुत्र ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Sat, 01 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता के पुत्र ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
कांग्रेस के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष अशोक दुबे के पुत्र ने शनिवार रात ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका है। मृतक की प्रेमिका ने 21 दिन पूर्व फांसी लगा ली थी। उसके जन्मदिन पर युवक ने आत्महत्या की है। मौके पर मिला सुसाइड नोट भी इस ओर संकेत दे रहा है।

कांग्रेस के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष अशोक दुबे निवासी बरौना कला जिला औरैया वर्तमान में फ्रेंड्स कालोनी में रहते हैं। उनका 24 वर्षीय पुत्र अपूर्व दुबे चार बहनाें के बीच अकेला भाई था। शुक्रवार शाम को वह घर से मोहल्ले में जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। उसे फोन किया तो उसने कहा कि मोहल्ले में है, थोड़ी देर में घर पहुंच जाएगा। रात 12 बजे उसका फोन बंद हो गया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह लोगों ने स्टेशन के पास शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। उधर परिजन भी खोजबीन करते आ गए। परिजनों ने उसकी शिनाख्त अपूर्व के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज उसका जन्मदिन, मेरा आखिरी दिन
अपनी मौत से पहले अपूर्व ने सुसाइड नोट लिखा। जिसमें लिखा था कि आज उसका जन्मदिन है और मेरा आखिरी दिन। उसने परिजनों से कहा कि मुझे माफ कर देना। मेरी मौत में किसी का दोष नहीं है। जिंदगी में पैसा ही सब कुछ नहीं है। अपूर्व का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे ही शादी करना चाहता था। अपूर्व के परिजनों को इस पर ऐतराज था। लड़की ने इससे क्षुब्ध होकर अपने घर में 21 दिन पूर्व फांसी लगाकर जान दे दी थी। उस घटना के बाद से अपूर्व काफी परेशान रहने लगा था। शनिवार को लड़की का जन्म दिन था। इसी दिन अपूर्व ने आत्महत्या कर ली। प्रभारी एसओ जीआरपी दीपक कुमार ने बताया कि मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है।
- 21 दिन पूर्व प्रेमिका ने लगाई थी फांसी, शुक्रवार शाम घर से निकला था युवक
- ट्रैक पर मिला शव और सुसाइड नोट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed